जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता














































































 टोडाभीम कस्बे के नया बस स्टैंड स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन समारोह आयोजन किया गया l समापन कार्यक्रम के इस अवसर पर  मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार मीना  पूर्व छात्र आदर्श विद्या मंदिर टोडाभीम भारतीय राजस्व सेवा, 2021 बैच आईपीएस, 2025 बैच वर्तमान में सहायक आयुक्त, जयपुर सीजीएसटी पद पर कार्यरत  श्री मनीष कुमार गोयल पूर्व छात्र  सहायक प्रोग्रामर उप जिला कलेक्टर टोडाभीम तथा स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष श्री शिवराम मीना सह कोषाध्यक्ष श्री सुरेश राणा तथा सह जिला सचिव श्री नरेश सिंह जादौन द्वारा माँ शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया l विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खो-खो बेडमिन्टन लम्बी कूद ऊंची कूद तथा विभिन्न एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओ में खिलाड़ी भैया-बहिन लिया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार मीना  पूर्व छात्र आदर्श विद्या मंदिर टोडाभीम का भैया बहिनों को पाथेय प्राप्त हुआ जिसमे भैया बहिनों को व्यवहार आचरण पढ़ाई के बारे में जानकारी दी l प्रतियोगिता को संपन्न करवाने हेतु जीतेन्द्र चावला खोहरा तथा गौरव सिंह और नरेश कुमार शर्मा खेल प्रमुख बतोर शारीरिक शिक्षक के रूप में उपस्थित रहे l l प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेता तथा उपविजता रहे भैया-बहिनों को पुरस्कार दिया गया l  इस अवसर पर करौली जिले के विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्य तथा दल प्रभारी आचार्य आचार्या उपस्थित रहे l

Comments